



अशोक शास्त्री
ABOUT ALIK
अलीक के बारे में
अलीक प्रकाशन की स्थापना सन् 1985 में जयपुर, राजस्थान, भारत में, हिन्दी के लेखक, सम्पादक, वरिष्ठ पत्रकार, फ़िल्म पटकथा-संवाद लेखक व आलोचक अशोक शास्त्री (1957-2008) ने की थी ।
अलीक प्रकाशन उनके अगाध साहित्य प्रेम और गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों और प्रकाशन के प्रति जुनून की एक मूर्त अभिव्यक्ति था । उनका प्रयास था कि वे हिंदी के कालजयी लेखक रांगेय राघव की अरसा पहले प्रकाशित व अप्रकाशित कृतियों को सुरुचिपूर्ण शैली में प्रस्तुत कर सकें ।
अलीक प्रकाशन की लगभग सभी पुस्तकों का सम्पादन और डिज़ाइन उन्होंने स्वयं किया । वे अपनी मौलिकता, अद्वितीय पुस्तक डिज़ाइन और सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए जाने जाते थे ।
यह 2008 तक कार्यरत रहा ।
2023 में अशोक शास्त्री की पत्नी सीमन्तिनी रांगेय राघव और बेटी वाग्मी रांगेय राघव ने एक नया प्रकाशन गृह स्थापित किया, जिसका नाम उन्होंने अशोक शास्त्री की स्मृति में अलीक प्रकाशन एलएलपी रखा । यह प्रकाशन गृह उनके कार्य को समर्पित है।
उनके स्वप्न को साकार करने तथा रांगेय राघव के सम्मान में अलीक प्रकाशन एलएलपी प्रयासरत है ।
Alik Prakashan was founded by Ashok Shastri in 1985 in Jaipur, Rajasthan. Ashok Shastri (1957-2008), originally a Hindi writer, senior journalist and editor with an experience of 33 years in the field, and who was also, later a film script writer, was a man who dreamed.
Alik Prakashan was merely a tangible expression of his love of literature and passion for quality books and publication. It was an endeavour to publish the eminent Hindi author Rangeya Raghava's books.
He himself edited and designed almost all the books at Alik Prakashan. And was known for his originality, unique book design and perfect edits. It was functional till 2008.
In 2023 Ashok Shastri's wife Simantini Rangeya Raghava and daughter Vagmi Rangeya Raghava have established a new publication house which they named Alik Prakashan LLP, dedicating this publication house to Ashok Shastri -as a symbol of valuing his work.
Alik Prakashan LLP now continues to publish in Ashok Shastri's memory and in respect for Rangeya Raghava.
ASHOK SHASTRI


RANGEYA RAGHAVA
रांगेय राघव
हिन्दी के कालजयी लेखक रांगेय राघव के बारे में और जानने के लिए इस हरे बटन पर क्लिक करें
To know more about the great Hindi author Rangeya Raghava click on the green button below
Week’s Picks


रांगेय राघव : एक अंतरंग परिचय
सुलोचना रांगेय राघव
हार्डबाउंड
रांगेय राघव : एक अंतरंग परिचय
सुलोचना रांगेय राघव
पेपरबैक